500 अखाड़ों में पूजा अर्चना की गयी

Updated:
विज्ञापन
500 अखाड़ों में पूजा अर्चना की गयी

बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनायी गयी. बड़कागांव मुख्य चौक एवं दैनिक बाजार में पूजा को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ी हुई है.

विज्ञापन

बड़कागांव में सुबह से ही चहल पहल रही 6 bg 1 में बड़कागांव के अंबेडकर मोहल्ला में महावीर झंडा का पूजा करते हुए लोग बड़कागांव़ बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनायी गयी. बड़कागांव मुख्य चौक एवं दैनिक बाजार में पूजा को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ी हुई है. बड़कागांव चौक में महावीर झंडा, झंडिया सामग्रियां लाखों रुपये का क्रय विक्रय होता रहा. लोग अपने-अपने अखाड़ों एवं घरों में पूजा करने के लिए मशगूल रहे. प्रखंड के 23 पंचायत के 84 गांव के 500 अखाड़ों में महावीर झंडा खड़ा कर पूजा अर्चना की गयी. अस्त्र-शस्त्र चढ़ाया गया. मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. बड़कागांव, बादम, सिकरी के दुर्गा मंदिरों में पूजार्चना की. भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी , पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ,पूर्व विधायक अंबा प्रसाद , पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , पूर्व विधायक निर्मला देवी, विभिन्न अखाड़ों के लोगों को शुभकामनाएं व्यक्त की. भाजपा किसान मोर्चा के रामगढ़ के जिला प्रभारी राजू साहू पतरातू, बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों में भ्रमण कर लोगों को शुभकामनाएं व्यक्त की. रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा विभिन्न अखाड़ों घूम कर शांतिपूर्वक जुलूस निकाले जाने की अपील की. एसडीपीओ पवन कुमार, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल, थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न स्थानों व मंदिरों में तैनात रहे. एवं 62 स्थान में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. बसंती दुर्गा मंदिर में एवं हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजा की गयी. माता दुर्गा सरस्वती, लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश एवं हनुमान जी की स्तुति की गई. बसंती दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रामसेवक सोनी, अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सचिव सरोज सोनी, कोषाध्यक्ष धीरेन सोनी, उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, अवधेश वर्मा, शिव शंकर सोनी, सूरज सोनी, ईश्वर सोनी, उपसचिव सिकंदर सोनी, प्रेम सोनी, रुपेश सोनी, ओमप्रकाश कुमार सोनी, उप कोषाध्यक्ष सरोज सोनी उर्फ सूरज, संरक्षक रामसेवक सोनी, छकन ठाकुर भंडारा प्रभारी अरुण सोनी आनंद सोनी , मीडिया प्रभारी संजय सागर, रितेश ठाकुर , गौतम वर्मा, ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola