चुनौतियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : मनोज यादव

Updated at : 12 Apr 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
चुनौतियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : मनोज यादव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

विज्ञापन

पदमा. सरैया पंचायत भवन सभागार में प्रखंड भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया. प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के साथ डिजिटल तकनीक की जानकारी दी. विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है. डिजिटल युग में कार्यकर्ता हाइटेक व भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें. इस दौरान नमो ऐप व सरल ऐप के उपयोग, चुनावी रणनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एसआइआर की भूमिका और सोशल मीडिया के उपयोग पर चर्चा हुई. अजय मेहता, मुकुंद साव, प्रभारी रमेश ठाकुर, बाबूलाल मेहता, प्रशिक्षक रंजीत चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, नारायण यादव, मुखिया सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण की दी गयी जानकारी

दारू. बीडी जायसवाल इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ. इस प्रशिक्षण में भाजपा के कार्य विस्तार, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना, बूथ सशक्तीकरण पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. समापन समारोह में मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, इंद्रदेव कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शत्रुंजय प्रसाद, विनोद राणा, संदीप कुमार, संतोष कुमार, महेंद्र राम, मोहन प्रसाद कुशवाहा समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola