दहेज के लिए पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव प्रखंड के सिकरी गांव की घटना
बड़कागांव. दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या करनेवाले शंकर राम (पिता ठेगु राम) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सिकरी गांव का रहनेवाला है. घटना 27 फरवरी की रात की है. इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने सिकरी ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि दामाद शंकर राम ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी लक्ष्मी देवी (28 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामकुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी रामकुमार राम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
अश्लील गाना बजाने पर डीजे जब्ती की चेतावनी
टाटीझरिया. होली को लेकर शनिवार को टाटीझरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज, एसआइ पवन कुमार मौजूद थे. बैठक में प्रशासन व क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने त्योहार की मर्यादा बनाये रखने को कहा. प्रशासन ने डीजे मालिकों को सख्त निर्देश दिया, कहा कि त्योहार के दौरान अश्लील या भड़काऊ गाने नहीं बजायें. निर्धारित डेसिबल सीमा का उल्लंघन या हुड़दंग को बढ़ावा देने पर डीजे जब्त कर संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




