विधवा बहू ने रची सास को रास्ते से हटाने की साजिश

Updated:
विज्ञापन

विधवा बहू ने रची सास को रास्ते से हटाने की साजिश

विज्ञापन

हजारीबाग : विधवा बहू के प्रेमी की ओर से प्रेमिका की सास की गला दबा कर हत्या का खुलासा कोर्रा पुलिस ने मंगलवार को किया है. मामला नगवां गांव का है. जानकारी के अनुसार गत 16 जुलाई को तारो देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतका के पति रामप्रसाद पासवान ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था. एसपी कार्तिक एस ने इस मामले का उद्भेदन के लिए एसआइटी की टीम गठित की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुसंधान के बाद तारो देवी की हत्या करनेवाले आरोपियों तक पुलिस पहुंची. इस मामले के आरोपी जितेंद्र कुमार मेहता और मृतका की विधवा बहू किरण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार तारो देवी की हत्या की साजिश बहू किरण देवी ने रची थी. उसने प्रेमी जितेंद्र कुमार मेहता से सास की हत्या करा दी. सास करती थी विरोध: जानकारी के अनुसार किरण देवी के पति रंजीत पासवान की मौत 2016 में हुई थी. इसके बाद मोबाइल के माध्यम से किरण और जितेंद्र में नजदीकी बढ़ी.

जितेंद्र किरण का घर आने लगा, जो उसकी सास को पसंद नहीं था. तारो देवी ने जितेंद्र के साथ बातचीत करने का विरोध भी किया था. उसके साथ सास को रास्ते से हटाने की साजिश बहू न रची. 16 जुलाई किरण ने जितेंद्र को मोबाइल पर कहा कि ससुर रामप्रसाद पासवान टीवी बनवाने इचाक मोड़ जा रहे हैं. घर के बरामदे में सास अकेली सोयी है. इसकी जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र मेहता वहां पहुंचा और गला दबा तारो देवी की हत्या कर दी.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola