मवेशी लदा वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मवेशी लदा वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बरकट्ठा. गोरहर थाना पुलिस ने मवेशी लदा एक छोटा हाथी वैन पकड़ा है. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि सूचना पर सोमवार की दोपहर बरही की ओर से आ रही गाड़ी (जेएच10सीवाइ-5809) को कलकतिया घाटी जीटी रोड पर पकड़ा गया. गाड़ी में क्रूरता पूर्वक तीन मवेशी को लादकर ले जाया जा रहा था. मौके से गाड़ी में सवार ग्राम छेरडाडीह काकोमट्ठ कतरास निवासी मो जाहिद शेख (पिता मो शब्बीर शेख) तथा मोहल्ला छाताबाद कैलूडीह कतरास धनबाद निवासी मो नईम अंसारी (पिता मो नसीरूद्दीन अंसारी) को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में गोरहर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम 96 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हजारीबाग जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola