अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 Jun 2025 11:20 PM
एनजीटी की रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रही बालू की तस्करी
बरकट्ठा. एनजीटी की रोक के बावजूद बालू की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है. बरकट्ठा थाना प्रभारी गौतम उरांव ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम केंदुआडीह के कटाही टांड़ के पास से बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा. जानकारी हो कि एनजीटी द्वारा बालू खनन व परिवहन पर 15 अक्तूबर तक पूर्ण रूप से रोक लगायी गयी. बावजूद प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरकनगांगो बराकर नदी घाट से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू लादकर रात-दिन तस्करी की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है. जब बालू उठाव पर रोक है, तो फिर बालू लदे ट्रैक्टर खुलेआम कैसे चल रहे हैं.
समकालीन अभियान में 107 वारंटी गिरफ्तार
हजारीबाग. जिले में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर समकालीन छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 107 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. अभियान एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. यह अभियान 24 जून से 25 जून की रात्रि को चलाया गया. पकड़े गये सभी वारंटियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार सभी आरोपियों पर न्यायालय से वारंट निर्गत था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










