तीसरे दिन महापौर पद के लिए दो नामांकन

Updated:
विज्ञापन

वार्ड पार्षद के लिए छह अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को महापौर पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा. सरफराज अहमद और रेणुका कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी संतोष सिंह के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. वहीं वार्ड पार्षद के लिए छह अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें वार्ड 32 से जाबिर हुसैन एवं विकास कुमार, वार्ड एक से निखहत परवीन, वार्ड 14 से सुषमा कुमारी, वार्ड 22 से पूजा कुमारी, वार्ड 21 से जमील अख्तर ने निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष पर्चा दाखिल किया. अभ्यर्थी समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे थे. मेयर पद के उम्मीदवार सरफराज अहमद गाजे-बाजे के साथ पहुंचे थे. इससे पहले शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं व दाता मदाराशाह के दरगाह में माथा टेका.

वार्ड पार्षद के लिए 20 लोगों ने पर्चा खरीदा

शनिवार को महापौर पद के लिए छह और वार्ड पार्षद के लिए 20 लोगों ने पर्चा खरीदा. इनमें वार्ड एक से दो, वार्ड दो से एक, वार्ड सात से एक, वार्ड नौ से दो, वार्ड 14 से एक, वार्ड 17 से एक, वार्ड 24 से एक, वार्ड 25 से दो, वार्ड 29 से दो, वार्ड 33 से एक अभ्यर्थी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola