पुलिया ढहने से आवागमन बाधित

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Jun 2025 11:10 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाया था

विज्ञापन

पदमा. सोमवार को भारी बारिश से केदारूत पंचायत के घीयाही-पदमा मार्ग में बलजोबरा नदी पर बनी पुलिया ढह गयी. इस पुलिया को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाया था. पुलिया टूटने के बाद आवागमन बाधित हो गया है. घीयाही ग्राम के विजय मेहता ने बताया कि इसी एकमात्र पुलिया से होकर पदमा मुख्य बाजार और अस्पताल आते-जाते थे. पर अब कोई विकल्प नहीं है. पूर्व में भी कई बार इस सड़क व पुलिया के निर्माण के लिए विधायक, उपायुक्त, बीडीओ, सीओ, मुखिया को आवेदन दिया गया, पर कोई पहल नहीं हुई. अंत में ग्रामीणों ने मिलकर पाइप डाल कर इस पुलिया का निर्माण किया था, लेकिन अब वह भी बंद हो गया. अभी पूरा बरसात बाकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का अविलंब निर्माण कराने की मांग की है.

सड़क पर जल जमाव से राहगीरों को परेशानी

बरकट्ठा. तुर्कबाद चौक से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एक किलोमीटर तक काफी जर्जर हालत में है. हल्की बारिश में भी यहां सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. उक्त मार्ग चुगलामो, बरकनगांगों पंचायत के साथ-साथ जयनगर प्रखंड को भी प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण राहगीरों को गड्ढे की गहराई का पता ही नहीं चलता है अौर वे असंतुलित होकर गिर जाते हैं. तुर्कबाद में मंगलवार और शुक्रवार को दो दिन बाजार लगता है और इसी रोड से बरकट्ठा, जयनगर, चलकुशा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोग इस बाजार में सामान बेचने और खरीदने के लिए काफी कठिनाई से पहुंचते हैं. गैड़ा प्लस टू हाइस्कूल भी जाने का यही एकमात्र रास्ता है. जिसके कारण विद्यार्थियों को भी आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola