मादक पदार्थ के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगायें थानेदार : एसपी

Updated at : 24 Jul 2024 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थ के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगायें थानेदार : एसपी

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक

हजारीबाग.

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक की. पुराने और नए लंबित मामले को शीघ्र ही निष्पादन करने का निर्देश दिया. मादक पदार्थ के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापामारी करने, जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रखने, गृह भेदन, छिनतई, चोरी पर रोक लगाने के लिए थानेदारों को एसपी ने निर्देश दिया है. बालू की अवैध कारोबार, कोयला, पत्थर का अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. घरेलू और महिला हिंसा पर त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. महिला प्रताड़ना, पॉक्सो एक्ट, एसटी एससी मामले को 60 दिनों के अंदर निष्पादन करें. एसपी ने संगठित अपराध गिरोह, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले लोगों पर सीसीए, एनएसए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मीडिया पर अपवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में जिला के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानेदार, मेजर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola