बुढ़वा महादेव मंदिर से निकाली गयी जलयात्रा

Updated:
विज्ञापन

बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

बड़कागांव.

बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शिव भक्तों ने बेलपत्र, फल-फूल, माला चढ़ाकर जलाभिषेक किया. जिप सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने जलयात्रा निकाली. जल यात्रा कांड़तरी से शुरू होकर बादम के पांच वाहिनी गुफा नदी पहुंची. कांवरियों ने जल उठाकर बुढ़वा महादेव में जल चढ़ाया. बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से तीन किमी दूर स्थित महुदी पहाड़ पर बुढ़वा महादेव मंदिर है. यह स्थल प्राकृतिक, ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टिकोण से रमणीक है. बड़कागांव के अलावा केरेडारी, टंडवा, सिमरिया, चतरा, डकरा, खलारी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, इचाक, पदमा, चरही, बरही, तिलैया, कोडरमा आदि शहरों व गांवों से शिव भक्त पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं. बुढ़वा महादेव सेवा समिति करमपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपाध्याय सरजू महतो, प्रेमचंद महतो वीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार दांगी, राजू मेहता, विकास कुमार, त्रिवेणी प्रसाद दांगी, नरसिंह प्रसाद, अरविंद कुमार, द्वारिका महतो, विशेश्वर महतो, संतोष कुमार, घनश्याम कुमार, हुलास प्रसाद दांगी के अलावा अन्य कई शिवभक्त शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola