विद्यार्थियों के सपनों को राज्य सरकार करेगी पूरी : अंबा प्रसाद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 6:54 PM

विज्ञापन

आठवीं के एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कल्याण विभाग ने मंगलवार को केरेडारी मवि कराली में किया.

विज्ञापन

केरेडारी.

आठवीं के एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कल्याण विभाग ने मंगलवार को केरेडारी मवि कराली में किया. मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने उत्क्रमित मवि जोको में दस, मध्य विद्यालय कंडाबेर में 37, उत्क्रमित मवि सायल में 16, उत्क्रमित मवि कोदवे में छह, उत्क्रमित हाई स्कूल बेलतू में 70, उत्क्रमित हाई स्कूल बसरिया में 65, उत्क्रमित मवि चट्टी बारियातू में 16, मवि कराली में 40 साइकिल का वितरण किया. साइकिल मिलने से बच्चे उत्साहित दिखे. केरेडारी में कुल 1156 साइकिल का वितरण का होगा. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा सरकार का उद्देश्य है शिक्षा के क्षेत्र में राज्य अगड़ी पायदान में रहे. विद्यार्थियों को सपनों को राज्य सरकार पूरा करेगी. बेलतू की मुखिया जीतनी देवी, पंसस सुरेश भुइयां, बीइइओ जवाहर प्रसाद, बीपीएम अंकेश कुमार, सीआरपी सुनील पांडेय, सहायक अजय राम, शिक्षक रामदुलार राम, बैजनाथ तिवारी, पूनम कुमारी, कनकलता सिंह, शिव चरण साहू, मोहन कुमार, महेश राम, मनोज कुमार दास, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोहर तिवारी, उमेश साव, वार्ड सदस्य पवन राम समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola