वाहन ने स्कूटी सवार को चपेट में लिया, मौत

Updated:
विज्ञापन
वाहन ने स्कूटी सवार को चपेट में लिया, मौत

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा के पास

विज्ञापन

दारू. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा के पास बुधवार को पिकअप वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया. जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक हसीब अंसारी (30 वर्ष, पिता हकीम अंसारी) दारू थाना क्षेत्र के बड़का इरगा का निवासी था. जानकारी के अनुसार हसीब स्कूटी से हजारीबाग की ओर जा रहा था. पिकअप वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जेपीएससी की तैयारी कर रहा था. वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है. मुफ्फसिल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola