विकसित भारत के संकल्प को गति देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 13 Apr 2026 11:06 PM

विज्ञापन

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा

विज्ञापन

हजारीबाग. भाजपा जिला इकाई ने नगर भवन में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने की. मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव एवं प्रदेश सचिव सुनीता सिंह थीं. सम्मेलन से पूर्व झंडा चौक स्थित सांसद कार्यालय के समीप से महिलाओं ने मार्च निकाला. नेतृत्व सांसद मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सुनीता सिंह, जय नारायण प्रसाद एवं रेणुका साहू कर रहे थे. सुनीता सिंह ने कहा कि अब नारी मौन नहीं रहेगी, बल्कि सदन में जनता की आवाज बनेगी. डॉ नीरा यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी. वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की चर्चा की. कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. संचालन मनोरमा राणा व धन्यवाद ज्ञापन मंजू नंदनी ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola