अवतार क्लब कांवरिया संघ बड़कागांव को प्रथम पुरस्कार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बुढ़वा महादेव मंदिर में कांवर के साथ झांकी प्रदर्शन करने वाले और अनुशासन बनाए रखने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह
बड़कागांव.
बुढ़वा महादेव मंदिर में कांवर के साथ झांकी प्रदर्शन करने वाले और अनुशासन बनाए रखने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया. यह आयोजन श्रावणी मेला पूजा समिति गुरु चट्टी व बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति द्वारा किया गया. प्रथम पुरस्कार अवतार क्लब कांवरिया संघ बड़कागांव डेली मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संगम युवा कांवरिया संघ बसरिया मोहल्ला और तृतीय पुरस्कार शक्ति युवा क्लब बरगद मोहल्ला को मिला. उत्कृष्ट पुरस्कार पाने वालों में नवयुवक कांवरिया संघ साढ़, नवयुवक कांवरिया संघ खैरातरी को दिया गया. वहीं, सांत्वाना पुरस्कार महाकाल युवा कांवरिया संघ सूर्य मंदिर को मिला. पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल द्वारा किया गया. मौके पर लोकनाथ महतो, सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, खेमलाल महतो, अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, डॉ बालेश्वर महतो, रंजीत मेहता, पारसनाथ प्रसाद, दामोदर प्रसाद मेहता, झमन प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, बिंदेश्वरी, बिगल किशोर महतो, सुरेश महतो, सरजू महतो, रघुनंदन, ज्ञानचंद कुमार, शिवशंकर, उदय मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार, नंदकिशोर मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










