दफादार चौकीदार का अनशन जारी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 Jun 2025 11:02 PM
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अनशन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं है.
हजारीबाग. मांगों को लेकर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा हजारीबाग जिला कमेटी का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह अनशन पर रहे. दूसरे दिन जिला सचिव मुनिलाल पासवान अनशन पर बैठे. प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने बताया कि अनशन के 30 घंटे बाद भी अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई पदाधिकारी आंदोलनकारियों से मिलने नहीं आये हैं. मेडिकल टीम जांच करने आयी थी. अनशन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. आंदोलन के दरम्यान आंदोलनकारियों के साथ कुछ भी अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जवाबदेही हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव प्रसाद ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने किया. अनशन में रवि शंकर, रामदेव प्रसाद, दशरथ ठाकुर, यमुना यादव, सकलदेव पासवान, धर्मेंद्र पासवान, गिरधारी यादव, गुलाम शबीर वसी, पुष्पा देवी, जितेंद्र यादव, सरिता देवी, बसंती देवी, गणेश पासवान आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










