निगम ने कई सड़कों को कराया अतिक्रमण से मुक्त

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Jun 2025 11:13 PM

विज्ञापन

फुटपाथी दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडे ने निगम की टीम के साथ शहर के कई मार्गों से अतिक्रमण हटाया. टीम ने शहर के मेन रोड, इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, कांग्रेस कार्यालय रोड समेत कई मार्गों का निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले, फुटपाथ दुकान लगाने वाले और दुकानदारों द्वारा बाहर सामान रखकर अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गयी. सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के कई मार्ग में सब्जी बाजार लगाये जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है. वहीं अतिक्रमण के कारण सड़क संकीर्ण होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. शहर के पुराना बस स्टैंड कर्जन ग्राउंड के सामने एनएच-33 पर सब्जी व फल दुकान लगाये जाने से सड़क पर दिनभर आवागमन बाधित रहता है. ऐसी ही स्थिति कांग्रेस कार्यालय रोड, पुराना समाहरणालय के समीप और मेनरोड में रहती है. उन्होंने बताया कि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सहायक नगर आयुक्त ने सड़क से सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने की अपील की. अभियान में नगर प्रबंधक संतोष कुमार, दीपक गोस्वामी समेत कई लोग शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola