बड़कागांव में जगदेव अभियान रथ का किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
बड़कागांव में जगदेव अभियान रथ का किया गया स्वागत

शहीद जगदेव प्रसाद की 98वीं जयंती पर संचालित जागरण अभियान रथ का स्वागत बड़कागांव में शहीद जगदेव विचार मंच के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव. शहीद जगदेव प्रसाद की 98वीं जयंती पर संचालित जागरण अभियान रथ का स्वागत बड़कागांव में शहीद जगदेव विचार मंच के नेतृत्व में किया गया. वक्ताओं ने कहा 100 में 90 भाग हमारा है शासन तुम्हारा नहीं चलेगा. रथ स्वागत के उपरांत आदर्श मध्य विद्यालय के सामने स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. टंडवा रोड स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की आदम कद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया. रथ दो फरवरी को पटना स्थित चितकोहरा से बिहार- झारखंड होते हुए बड़कागांव पहुंचा. रथ का नेतृत्व डॉक्टर संत कुमार सिंह कर रहे हैं. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बिहार लेनिन के नाम से विख्यात होने वाले बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती हम लोग मना रहे हैं. बाबू जगदेव प्रसाद एक क्रांतिकारी नेता के रूप में जाने थे . डॉ बालेश्वर महतो ने कहा कि अमर शहीद जगत प्रसाद मार्ग पर चलने से ही देश का भला होगा. मौके पर रामविलास प्रसाद, प्रदेश मंत्री शोषित समाज दल, अजय कुमार कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद मंच, विपुल कुमार चंद्रवंशी, राकेश कुमार कुशवाहा, मुखिया संघ अध्यक्ष सह मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, किसान संघर्ष समिति के सचिव सह भाजपा नेता, डॉ बालेश्वर महतो, कर्णपुरा कॉलेज प्राचार्य कृति नाथ महतो, पूर्व मध्य जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, अश्वनी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष दीपक कुमार, रंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola