नदी में मिला बुजुर्ग का शव

Updated:
विज्ञापन
नदी में मिला बुजुर्ग का शव

गुरुवार से लापता था

विज्ञापन

दारु. थाना क्षेत्र के कबलासी में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव नदी में मिला. शव इसराइल मियां का है, जो कबलासी गांव का ही रहने वाला था. परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह गुरुवार की शाम घर से निकला था, उसके बाद नहींं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. सुबह ग्रामीणों ने जोगदहा में सिवाने नदी में उसका शव देखा. इसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी. मृतक के चार बेटे और पत्नी है. इस संबंध में थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

वरीय अधिवक्ता शशि भूषण लाल का निधन

हजारीबाग. बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता शशि भूषण लाल (84 वर्ष) का निधन शुक्रवार की सुबह 11:45 बजे उनके आवास पर हो गया. वे पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे. वर्ष 1969 से वे बार एसोसिएशन के सदस्य थे. वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनका अंतिम संस्कार 28 जून को मुक्तिधाम खिरगांव में किया जायेगा. उनके निधन से अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर है. बार एसोसिएशन के सह सचिव सह मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि 28 जून को बार लाइब्रेरी हॉल में शोकसभा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola