सीओ पर हमला करने वाले दस आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीओ नित्यानंद दास पर हमला करने वाले दस अभियुक्तो ने पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं.

विज्ञापन

प्रतापपुर. सीओ नित्यानंद दास पर हमला करने वाले दस अभियुक्तो ने पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. जिसमें अखिलेश भारती, मुन्ना कुमार भारती, अनिल भारती, मंगरू भारती, राजकलिया देवी, सुषमा देवी, कंचन देवी, ममता देवी, मालो देवी, वितली कुमारी शामिल हैं. सभी टंडवा टोला दुमुहान के रहने वाले है. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस शुभम खंडेलवाल ने कहा कि सीओ के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 55/24 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद दस आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा गया. मालूम हो कि टंडवा टोला दुमुहान गांव में विवादित जमीन जरबन कार्य को रोकने गये सीओ पर हमला कर दिया था. जिसमें सीओ का वाहन का शीशा टूट गया था. साथ ही कई कर्मी घायल हो गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola