किताबी ज्ञान से आगे जीवन की सीख... गुरुकुल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने जताया गुरुजनों के प्रति आभार
5हैज5में- शिक्षक दिवस कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक व अन्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के गुरुकुल कोचिंग और इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों का सम्मान किया।
हजारीबाग. गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान एवं गुरुकुल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
आपके शहर में
विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन में सही दिशा, अनुशासन और संस्कार भी प्रदान करते हैं. शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं.
संस्थान के निदेशक जेपी जैन और प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान बनाये रखने और उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया.
मौके पर शिक्षक अमरदीप, अनिल, संजय सिन्हा, डॉ दीपक बंधु, निधि कुमारी, नकुल कुमार, धाल चंद, विशाल यादव समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम में जोया आफरीन, ओम प्रकाश, पूजा, पूनम, रीता, मुस्कान, अमन, कमलेश, नौशीन, रोहित, काजल, शिल्पा, रूबी, मनीषा, निर्जला, सिंहासन, प्रमोद, राजीव, ब्रिज, नेहा, सिंपल, अंजू समेत गुरुकुल इंटर कॉलेज की रिद्धि, आरोही, सिमरन, चांदनी, तान्या, अनीता, पल्लवी और फरहीन ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए