टाइम ट्रायल से हुआ तैराकों का चयन

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 29 Jun 2025 11:13 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर में होने वाली 15वीं राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता भाग लेंगे

विज्ञापन

हजारीबाग. जूनियर-सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैराकों का चयन टाइम ट्रायल के माध्यम से रविवार को किया गया. चयन हजारीबाग तैराकी संघ की ओर से डीपीएस स्कूल के स्विमिंग पुल में हुआ. चयनित तैराक 12-13 जुलाई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में होनेवाली 15वीं राज्यस्तरीय जूनियर-सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. चयन चार वर्गों में कराया गया. ग्रुप-एक जूनियर में 15 से 17 वर्ष, ग्रुप-दो में 13 से 14 वर्ष, ग्रुप-तीन (सब-जूनियर) में 11 से 12 वर्ष और ग्रुप-चार में आठ से 10 वर्ष के तैराक शामिल हुए. ट्रायल में लगभग 60 लड़के एवं 20 लड़कियों ने भाग लिया. इसमें एंजेल्स स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल का विशेष सहयोग रहा. आयोजन समिति में अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव प्रहलाद सिंह एवं चीफ रेफरी मनु कुमार राणा, तकनीकी पदाधिकारी गणपति राम, रविंद्र कुमार, बाबूलाल राम, गौरव कुमार, कौशल कुमार, ऋतिक राणा, सत्यम कुमार, हर्षित कुमार, ऋषि राणा, कुमकुम कुमारी का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola