ePaper

एसपी ने किया आश्वस्त, जल्द सलाखों के पीछे होंगे अपराधी

Updated at : 30 Jun 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने किया आश्वस्त, जल्द सलाखों के पीछे होंगे अपराधी

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एसपी से मिले सांसद

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यवसायी सोमवार को सांसद मनीष जायसवाल से मिले. व्यवसायियों ने सांसद को बताया कि हाल के दिनों में दिनदहाड़े गोलीबारी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर हमले और अब अपराधियों द्वारा रंगदारी के लिए दी जा रही धमकी से दहशत का माहौल है. व्यवसायियों ने सांसद से पुलिस अधीक्षक से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग की. इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल शहर के स्वर्ण व्यवसायियों के एक समूह के साथ नये समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे. वहां एसपी अंजनी अंजन को हाल की सभी घटनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों में तेजी आने से न केवल व्यवसायी बल्कि आम नागरिक भी भयभीत हैं. इस पर एसपी अंजनी अंजन ने सांसद और उपस्थित व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि पुलिस इन घटनाओं को लेकर गंभीर है. पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिसिंग के तरीके में बदलाव किया जा रहा है. बहुत जल्द शहर में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी, आपराधिक तत्व सलाखों के पीछे भेजे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola