ePaper

गोविंदपुर में शुरू हुआ श्री श्री 108 श्री नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ

Updated at : 29 Apr 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
गोविंदपुर में शुरू हुआ श्री श्री 108 श्री नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ

श्री श्री 108 श्री नाै दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा गोविंदपुर में मंगलवार को शुरू हुआ. यज्ञ मंडप से कलशयात्रा निकली.

विज्ञापन

29हैज21में-कोनार नदी में पूजा अर्चना में शामिल श्रद्धालु29हैज22में- कोनार नदी से जल लेकर आते श्रद्धालु.

विष्णुगढ़. श्री श्री 108 श्री नाै दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा गोविंदपुर में मंगलवार को शुरू हुआ. यज्ञ मंडप से कलशयात्रा निकली. श्रद्धालु बागेश्वरी मंदिर कोनार नदी से जल भरकर चरंबा होते हुए दुर्गा मंदिर चौक, महावीर चौक, बीच टोला, कपसा चौक, हरिजन मुहल्ला, साव मुहल्ला, जोड़ा तालाब होते हुए महायज्ञ मंडप पहुंचे. कलश यात्रा में 1100 महिलाएं शामिल हुईं. ढोल-नगाड़े की आवाज व जयकारा से पूरा गोविंदपुर गांव भक्तिमय में हो गया. कलशयात्री हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय का जयकारा लगाया. सभी जगहों पर महावीर पताका से पाट दिया गया है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सोमर महतो, सचिव तिलक साव, उपाध्यक्ष अंतु पंडित, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, हरेंद्र महतो, सोबरन महतो, उपसचिव महेश महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि महायज्ञ नौ दिन चलेगा. महायज्ञ में प्रतिदिन दैनिक पूजन, हवन समेत वैदिक कार्यक्रम होंगे. संध्या में प्रवचन का आयोजन किया गया है. कथा व्यास एवं आचार्य पंडित मुरली मनोहर पांडेय अयोध्या एवं प्रवचन कर्ता शालिनी तिवारी वृंदावन से आये हैं. कलशयात्रा में उप प्रमुख सरयू साव, मुखिया रीता देवी, पंसस महेश महतो, गुरु प्रसाद साव, हरेंद्र महतो, सोबरन महतो, प्रमोद सिंह, मनोज साहू, शंकर सिंह, संजय महतो, विजय साव, नीलकंठ महतो, दशरथ महतो, संतोष कुमार, भागीरथ महतो, कैलाश महतो, संजय महतो, जयप्रकाश महतो, मोहन रजक, सोनू कुमार, अजय कुमार, शंकर महतो, देवेंद्र महतो, राजू महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले कर ध्वजारोहण

इचाक. श्री श्री 108 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर प्रखंड के पुराना इचाक गांव में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया. पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत एक मई को कलश जल यात्रा के साथ होनी है. मंगलवार को आचार्य संतोष पांडेय एवं गोविंद पांडेय ने यज्ञ की सफलता को लेकर वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की. पुजारी अशोक सिन्हा एवं रविकांत सिन्हा ने विधान अनुसार पूजन किया. इसके बाद बाजे गाजे और जयकाराें के बीच शोभायात्रा निकाली गयी, जो पुराना इचाक, बन्धुवा भैरव मठ मंदिर, कादु मुहल्ला होते हुए मंदिर परिसर पहुंचा. सिर पर जय श्रीराम का पट्टा और पीला वस्त्र धारण किये सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकाराें से पुराना इचाक गांव भक्तिमय हो गया. इसके बाद मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया. शोभायात्रा में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, अभिरूप कुमार सिन्हा, सचिव रविकांत सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुमंत सिन्हा, संदीप सिन्हा, अनुज सिन्हा, बिजय कुमार सिन्हा, सुनील सिन्हा, अविनाश कुमार, सुमित कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, अमरेंद्र सिन्हा, अमर सिन्हा, रिश्वत कुमार, तुषार सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, विशाल कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार, आशीष सिन्हा, मनोज सिन्हा, नविन कुमार सिन्हा समेत समस्त कायस्थ परिवार के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola