ePaper

चनाराे में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

Updated at : 06 May 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
चनाराे में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

चुरचू प्रखंड के चनारो गांव में पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 शिव हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री रुद्र महायज्ञ मंगलवार को शुरू हुआ.

विज्ञापन

6हैज21में-कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु चरही. चुरचू प्रखंड के चनारो गांव में पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 शिव हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री रुद्र महायज्ञ मंगलवार को शुरू हुआ. श्रद्धालुओं ने चनारो शिव मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकाली. श्रद्धालु माथे में कलश लेकर पटेल मैदान होकर पारबाद होते हुए झरना नदी पहुंचे. नदी में पूजा अर्चना होने के बाद श्रद्धालु झरना नदी से जल उठाकर पुन: चनारो शिव मंदिर यज्ञ मंडप पहुंचे. पुरोहित सुदर्शन पंडित, पवित्र पांडेय ने पूजा अर्चना करायी. यज्ञाचार्य आचार्य वेद पंडित जयनंदन मिश्रा, आचार्य पंडित त्रुषीराज वेद व्यास मिश्रा वाराणसी से आये हैं. कलशयात्रा में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, चनारो मुखिया ब्रजबिहारी महतो, पंसस रेखाकांत पटेल, जिप सदस्य बासुदेव करमाली, विकास महतो शामिल हुए. यज्ञ को सफल बनाने में महायज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष फुलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, कविता देवी, राजेंद्र महतो, सीमा देवी, बेबी कुमारी, देवकी महतो, भेखलाल तुरी, धनेश्वर सिंह, सतीश कुमार साहू, सचिव चाेलेश्वर महतो, सह सचिव शंभु सिंह, लालचंद कुमार महतो, प्रदीप साव, शीतलाल महतो, धनवारी महतो, कोषाध्यक्ष जुगेश्वर महतो, सह कोषाध्यक्ष कविता देवी, राजेंद्र भुइयां, मुकेश कुमार महतो, संरक्षक लखराज सिंह, उमेश कुमार सिंह, कामख्या नारायण सिंह, बालीचरण साव, प्रयाग महतो, चुरामन महतो, गरजू महतो लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola