बड़कागांव के बुढ़वा महादेव पहाड़ में शिवरात्रि मेला, उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

बुढ़वा महादेव में भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी

विज्ञापन

बड़कागांव. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बड़कागांव के 500 मीटर ऊंची महुदी पर्वत पर स्थित बुढ़वा महादेव में भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. रानी तालाब के पास भव्य मेले का आयोजन किया गया. शिव बारात एवं पूजा अर्चना के लिए बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी, मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की पुत्री सचिता बुद्धू, उनके पति अजय बंधु शामिल हुए. मेले का नेतृत्व बुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि पूजा समिति ने किया. बुढ़वा महादेव मंदिर में अहले सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी. हजारों भक्तों ने 500 मीटर ऊंचे पर्वत पर पैदल चढ़कर भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश कार्तिक, हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष एवं 36 माता रूपी नीम पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की. मेले में विभिन्न तरह के दुकानें व स्टाल लगाये गये थे. रानी तालाब के पास विभिन्न तरह के झूले लगाये गये थे. सांसद मनीष जायसवाल व विधायक रोशन लाल चौधरी ने भंडारा का आयोजन किया. राम जानकी मंदिर से निकली शिव बारात बड़कागांव के गुरु चट्टी के राम जानकी मंदिर से शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गयी, जो बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, सूर्य मंदिर से होकर बुढ़वा महादेव मंदिर तक पहुंचा. बुढ़वा महादेव सेवा समिति कांडतरी, खैरातरी की भी झांकी निकाली गयी. मेले को सफल बनाने के लिए एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, पूजा समिति के संरक्षक शशि मेहता, अरविंद कुमार, भोला प्रसाद दांगी, विनोद प्रसाद दांगी, संयोजक जयशंकर मेहता, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, बिगल किशोर महतो, संजय कुमार, नर्सिंग प्रसाद, अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद, सचिव विकास कुमार, शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, विद्या अलंकार सत्यजीत, अवध किशोर कुमार सहित अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola