शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव पार्वती की धूमधाम से हुई पूजा, निकली शिव की बारात

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर इचाक प्रखंड के सभी शिवमदिरों में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिक एवं नंदी की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

इचाक. महाशिवरात्रि पर्व पर इचाक प्रखंड के सभी शिवमदिरों में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिक एवं नंदी की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. पूजा में गांजा, भांग, धथुरा, खीर, पेड़ा समेत अन्य मौसमी फल व प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने भगवान शिव पार्वती के समक्ष मन्नतें मांगी. दूध, दही, मधु, घी एवं जल से जलाभिषेक किया. फुरुका, करियातपुर समेत अन्य गांव में बाजे गाजे के साथ शिव बारात की जीवंत झांकी निकाली गयी. जिसमें कलाकारों ने शिव, पार्वती, गणेश, नंदी की भूमिका निभायी. थानेश्वर मंदिर इचाक में थाना प्रभारी गौतम कुमार के निर्देशन में श्रद्धा भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. थाना की ओर से भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया. अधिकांश शिव मंदिरों में रात्रि को भजन कीर्तन का आयोजन कर भगवान का गुणगान किया. इसके अलावा बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण स्थित शिव मन्दिर, मंगुरा, मोकतमा, चंदा, दरिया, पोखरिया, बरकाखूर्द, बरकाकला, डाढा, देवकुली, बनसटांड़ शिव मन्दिर, दुर्गा नगर इचाक मोड़ शिव मदिर, बोंगा, बरियठ, हदारी, परासी, पुराना इचाक, चंदा, असिया, खुटरा, नावाडीह, डुमरौन, तिलरा, जलौंध, लोहंडी, उरूका, लुंदरु, कारीमाटी, अलोजा, कुरहा, गूंजा, जमुआरी, कलाद्वार, फुफंदी, जोगीडीह समेत सभी गांवों में शिवरात्रि पूजा धूमधाम से मनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola