पोषण रथ को डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय ने सोमवार को समाहरणालय से दो पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय ने सोमवार को समाहरणालय से दो पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, प्रखंडों का परिभ्रमण कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करेगा. अभियान एक से 30 सितंबर तक चलेगा. पोषण माह के तहत अनिमिया नियंत्रण, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पढ़ाई भी और बेहतर शासन के लिए तकनीक का उपयोग करना है. एक माह आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना स्तर और जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि यह पोषण रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायत में भ्रमण कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के प्रति जागरूक करना है. लोग साफ-सुथरा व पोषण युक्त भोजन ग्रहण करें. पोषण के प्रति जागरूक हो. इसका प्रयास किया जा रहा है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बताया कि एक माह का कार्यक्रम बनाया गया है. सभी कार्यक्रम महिला व बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड राज्य आजीविका मिशन, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि विभाग व सूचना व जनसंपर्क विभाग से परस्पर सहयोग से किया जाना है. इस अवसर पर रोहित कुमार, प्रतिमा कुमारी, नीलू रानी, संजय प्रसाद सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन