रक्षाबंधन पर शांति निकेतन विद्यालय में मना राखी महोत्सव, छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

राखी महोत्सव पर शामिल हुए लोग | Prabhat Khabar Network

विष्णुगढ़ के शांति निकेतन विद्यालय में राखी महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां छात्राओं ने भाइयों को राखी बाँधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सुरक्षा का संकल्प लिया.

विज्ञापन

विष्णुगढ़ (हजारीबाग): रक्षाबंधन के अवसर पर खरना स्थित शांति निकेतन विद्यालय में गुरुवार को राखी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहनों की रक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

राखी बांधने के बाद छात्रों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान करने का संकल्प लिया. इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का भाव देखने को मिला. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

प्रधानाध्यापक राजीव कुमार मिश्रा समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें- पीवीटीजी और एसटी बहुल गांवों के विकास को लेकर उपायुक्त सख्त, ग्रामवार सर्वेक्षण का निर्देश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola