शव के साथ ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
शव के साथ ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

प्रखंड के गोरहर पुल के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

सोमवार की रात दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गयी थी 6 बरकट्ठा 1 में- मुआवजा को लेकर कंपनी के मुख्य द्वार पर बैठे लोगों से वार्ता करते अधिकारी. बरकट्ठा. प्रखंड के गोरहर पुल के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार की देर रात धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य करा रही राजकेशरी कंपनी सह कौशल इंजीनियरिंग के कैंप कार्यालय कोषमा शव के साथ पहुंच कर मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये. मौके पर गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार, बरकट्ठा थाना प्रभारी गौतम उरांव, बेलकप्पी मुखिया प्रतिनिधि सह झारखंड आंदोलनकारी धीरेन्द्र पांडेय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा, पूर्व जिप प्रतिनिधि केदार साव, पंसस प्रतिनिधि संजय साव, शंकर साव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. लोगों ने बताया कि अगर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो बाध्य होकर कंपनी के कार्य को बंद करते हुए उग्र आंदोलन किया जायेगा. धीरेन्द्र पांडेय ने कहा कि कंपनी की लापरवाही से अब तक दर्जनों लोगों की जान चली गयी है. बावजूद कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. बाद में कंपनी के अधिकारी सोमेन बनर्जी कानू से जनप्रतिनिधि एवं परिजनों से वार्ता के बाद सोमवार की रात नौ बजे शव को उठाया गया. कंपनी ने मृतक के दाह संस्कार के लिए मौके पर 40 हजार रुपये की सहयोग राशि दी. साथ ही एक लाख 60 हजार रुपये देने का आश्वासन के बाद लोग शांत हुए. जानकारी हो कि सोमवार की सुबह ग्राम गोरहर में कंटेनर गाड़ी के नीचे दबकर ग्राम बंडासिंघा निवासी गेणसी देवी 55 वर्ष पति भोला साव तथा उनके पुत्र मोनू साव 25 वर्ष की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola