हजारीबाग बेलतू नरसंहार कांड के कैदी की रिम्स में हुई मौत

उसे बेहतर इलाज के लिए सात जुलाई को रिम्स रेफर कर दिया गया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उस पर केरेडारी कांड संख्या 21-2001 में मामला दर्ज था. जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि कैदी बालेश्वर साव बीमार था.
हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा में बंद केरेडारी बेलतू नरसंहार कांड के सजायाफ्ता कैदी बालेश्वर साव (पिता स्व होरिल साव) की मौत इलाज के दौरान रिम्स में बुधवार को हो गयी. वह बेलतू गांव का रहनेवाला था. वह जेपी केंद्रीय कारा में दो माह से बीमार था. उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दस दिन पूर्व भर्ती कराया गया था.
उसे बेहतर इलाज के लिए सात जुलाई को रिम्स रेफर कर दिया गया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उस पर केरेडारी कांड संख्या 21-2001 में मामला दर्ज था. जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि कैदी बालेश्वर साव बीमार था. उसे जेल अस्पताल से इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था.
बेलतू नरसंहार कांड काे बालेश्वर साव का बड़ा भाई कैलाश साव एरिया कमांडर के नेतृत्व में घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




