50 वर्ष से अधिक उम्रवाले पुलिस पदाधिकारी कोरोना संबंधी ड्यूटी से अलग

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग जिले में पदास्थापित 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना महामारी से संबंधित ड्यूटी से अलग किया गया है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एसपी कार्तिक एस ने इस नियम को लागू किया है.

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में पदास्थापित 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना महामारी से संबंधित ड्यूटी से अलग किया गया है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एसपी कार्तिक एस ने इस नियम को लागू किया है. इस दायरे में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा व जमादार आयेंगे. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय से 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना महामारी की ड्यूटी से अलग रखने की मांग की थी. पुलिस एसोसिएशन की मांग को स्वीकृत करते हुए मुख्यालय ने जिले के एसपी को आदेश जारी किया है. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि वैसे पुलिस पदाधिकारियों से कोरोना महामारी में ड्यूटी नहीं ली जायेगी, जिस पुलिस पदाधिकारी का उम्र 50 वर्ष से अधिक हो.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola