झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का झारखंड बंद 11 सितंबर को

Updated:
विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक शनिवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज मैदान में हुई.

विज्ञापन

विष्णुगढ़.

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक शनिवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज मैदान में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद साव व संचालन घनश्याम पाठक ने किया. मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश संयोजक महमूद आलम शामिल हुए. महमूद आलम ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने जिन उम्मीदों के साथ अलग राज्य का सपना देखा था, वह पूरा नहीं हुआ. राज्य में आज हर ओर भ्रष्टाचार, शोषण-दमन, अन्याय और अत्याचार का बोलबाला है. आंदोलनकारी उपेक्षित हो रहे हैं. 11 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. इसके पूर्व 10 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. मोर्चा के सदस्य विष्णुगढ़ के सातमील मोड़ में चक्का जाम करेंगे. मौके पर रवि सिंह, मेघलाल साव, गांगो महतो, दशरथ राय, इबरार अंसारी, रामकिशोर महतो, इशाक अंसारी, हेमलाल साव, करीमउद्दीन, गणेश प्रसाद, नुनू गोपाल, कामेश्वर पांडे, प्रेमचंद गुप्ता समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola