डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन
डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं

पत्नी, बच्चों व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

बड़कागांव. प्रखंड के ग्राम सोनपुरा निवासी पवन कुमार राणा (30 वर्ष, पिता पूरन राणा) 20 जून को उफन रही हहारो नदी में डूब गया था. इस घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. उसकी पत्नी सुषमा देवी, पुत्र आर्यन (15 वर्ष), पुत्री आर्या (11 वर्ष) व मां-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में शोक का माहौल है. लोग पवन की सलामती की दुआ कर रहे हैं. बीडीओ जितेंद्र मंडल, सीओ मनोज कुमार व थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने युवक के परिजनों से मिलकर सहयोग का आश्वासन दिया. इधर, पवन के भाई नागेश्वर राणा ने प्रशासन से गोताखोरों की टीम बुलाने की मांग की है. परिजनों और ग्रामीणों ने हहारो नदी, सिमरातरी, तलसवार, उरेज़ और हेंदेगिर के दामोदर नदी तक तलाश की, लेकिन पवन का कुछ पता नहीं चला. पवन फर्नीचर का काम करता था. दो दिनों से उसके घर में चूल्हा नहीं जला है. पड़ोसी भोजन पहुंचा रहे हैं. परिवार उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाये बैठा है. शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे पवन शिबाडीह खेल मैदान के पास नदी के तेज बहाव को देखने पहुंचा था. इसी दौरान मैदान की जमीन खिसकने से वह नदी में बह गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola