दिल्ली में पदक जीतकर लौटे हजारीबाग के NCC कैडेट्स, ढोल-नगाड़े से हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

13हैज2में- विजेताओं के साथ एनसीसी कमांडेंट व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में एनसीसी 22 झारखंड बटालियन ने थल सैनिक कैंप के पदक विजेता कैडेट्स का भव्य स्वागत किया। कर्नल रविंद्र कुमार रवि ने कैडेट्स की सराहना की।

विज्ञापन

हजारीबाग. एनसीसी 22 झारखंड बटालियन हजारीबाग कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर थल सैनिक कैंप (टीएससी) के पदक विजेता कैडेट्स का स्वागत किया गया. बिहार एवं झारखंड निदेशालय की ओर से दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के थल सैनिक कैंप में पदक जीतकर लौटे कैडेट्स की एनसीसी 22 झारखंड बटालियन में आधिकारिक तौर पर अगवानी की गयी.

विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत

एनसीसी 22 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविंद्र कुमार रवि एवं सूबेदार मेजर यदविंद्र सिंह ने पदक विजेता कैडेट्स का स्वागत किया. इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाये गये और कैडेट्स को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह में पदक विजेता कैडेट्स के अभिभावक, प्रशिक्षक स्टाफ और साथी कैडेट्स मौजूद थे.

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा प्रशिक्षण में जीते पदक

राष्ट्रीय स्तर के टीएससी कैंप में कैडेट्स ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा सेवा प्रशिक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किये. पदक विजेता कैडेट्स में संत कोलंबा कॉलेज के सार्जेंट अरूण कुमार, विवेक विश्वकर्मा, मार्खम कॉलेज के युवा मनीष कुमार भारती, कैडेट मयंक कुमार, संत कोलंबा कॉलेज के एसयूओ बादल कुमार और कैडेट वर्षा कुमारी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola