जन समस्याओं को लेकर मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जन समस्याओं को लेकर मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

बीडीओ के नाम 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा

विज्ञापन

चौपारण. जनसत्ता संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुआ. धरना स्थानीय जन समस्याओं को लेकर किया गया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बीडीओ के नाम 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा. जिसमें प्रशासनिक भ्रष्टाचार, जनहित से जुड़े मुद्दों और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान सहित अन्य मांगें शामिल हैं. मोर्चा के संयोजक बृजभूषण इन्द्रगुरु ने कहा कि यह आंदोलन जनता की बुनियादी जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और इलाज से जुड़ा हुआ है. मौके पर अध्यक्ष लालजी राणा, रवि कुमार सोनी, ब्रजभूषण गुरु, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, शिवनारायण पासवान, यूनुस मियां, मेराज अंसारी, मुस्लिम मियां, शमीम मियां, कौसर अंसारी, जब्बार अंसारी, लीलधारी रविदास, दयानंद प्रसाद दांगी, मुकेश सिन्हा, अबोध भुइयां, आदित्य प्रसाद केसरी, शंकर पासवान, महावीर पोद्दार, समाजसेवी भुवनेश्वर यादव, राजेंद्र राम चंद्रवंशी, लक्ष्मी ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे.

दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी

बड़कागांव. बड़कागांव के गुरु चट्टी में मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये. इस संबंध में मोहम्मद जुनेद राजा ने बड़कागांव थाना में आवेदन दिया है, जिसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की फिरोजा बेगम ने भी थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola