ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने मनायी डॉ आंबेडकर जयंती

Author Umakant
Updated:
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

कटकमसांडी. ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग ने बाबा साहेब की जयंती मनायी. जिलाध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. भारत में संविधान का राज था, राज है और आगे भी रहेगा. आबिद अंसारी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सभी अल्पसंख्यक दलित एवं पिछड़े समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है. मौके पर प्रधान महासचिव नुरुल हुदा अंसारी, राज्य महासचिव सलीम रजा, बाबर अंसारी, ऐनुल अंसारी, मो फिरोज, अधिवक्ता मो आफताब आलम, मो मंसूर अंसारी, धीरज कुमार पासवान, हरखू रविदास, रामप्रवेश कुमार, विजय कुमार दास समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola