MMDR कानून के विरोध में गोंदलपुरा में जन जागरण, 7 को महाधरना
जन जागरूकता कार्यक्रम में संजय सिंह व अन्य : Prabhat Khabar
हजारीबाग के गोंदलपुरा में एमएमडीआर कानून के खिलाफ जन जागरण कार्यक्रम आयोजित. संजय सिंह ने बताया कि यह कानून झारखंड के विकास के लिए नुकसानदेह साबित होगा.
हजारीबाग. खान और खनिज विकास विनियमन अधिनियम को लेकर शुक्रवार को गोंदलपुरा पंचायत के सेहदा-चपरी में जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की.
आपके शहर में
ग्रामीणों को कानून के संभावित प्रभावों की दी जानकारी
संजय सिंह ने ग्रामीणों को एमडीआर काला कानून आने से झारखंड में होनेवाले नुकसान के बारे में बताया. कहा कि झारखंड में लगभग महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद हो जायेंगी. इस कानून के लागू होने से केंद्र सरकार झारखंड सरकार को उनके अधिकार का टैक्स नहीं देगी.
जिला से गांव तक चल रहा जन-जागरण
इसके विरोध में झारखंड के प्रत्येक जिला, गांव, चौक-चौराहों पर जन-जागरण का आयोजन किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को महाधरना का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने धरना कार्यक्रम में सभी लोगों से आने की अपील की.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
मौके पर हेमंत भुइयां, इंद्रदेव राम, दिनेश आर्या, चुरामन गंझू, राजेश हांसदा, महादेव हांसदा, बिरसा हांसदा, विजय सोरेन, आशा किस्को, अंजू सोरेन, सुनीता मुर्मू, मैको हेंब्रोम, सुमन देवी, पारो किस्को, रूपलाल गंझू उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में आदिवासी महिला से दुष्कर्म व मारपीट, पैर टूटा; दो आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए