MMDR संशोधन विधेयक पर फागू बेसरा का हमला, बोले- वापस ले केंद्र सरकार
फागू बेसरा का फाइल फोटो : Prabhat Khabar
खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने 7 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है. जानें पूरी खबर.
चुरचू से आनंद सोरेन की रिपोर्ट
आपके शहर में
चुरचू (हजारीबाग). खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की ओर से सात सितंबर को हूल उलगुलान के तहत चुरचू प्रखंड सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. यह जानकारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने दी.
संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग
उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार से संशोधन विधेयक वापस लेने तथा झारखंड सहित खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों की रक्षा की मांग की जायेगी.
खनिज अधिकारों पर संवैधानिक व्याख्या का जिक्र
उन्होंने कहा कि खनिज अधिकारों और खनिजयुक्त भूमि पर राज्यों की कराधान शक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण संवैधानिक व्याख्या की गयी है.
झारखंड की अर्थव्यवस्था खनिज संसाधनों पर निर्भर
उन्होंने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था खनिज संसाधनों पर काफी निर्भर है. खनिज राजस्व से विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व आधारभूत संरचना को मजबूती मिलती है.
ये भी पढ़ें: जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गिद्दी-नयामोड़ मुख्य मार्ग किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए