बरकट्ठा: रात के अंधेरे में 5 गांवों में पहुंची पुलिस, जुआरियों और शराबियों में मचा हड़कंप
विशेष छापामारी अभियान में शामिल थाना प्रभारी रवि रंजन व अन्य. | Prabhat Khabar Network
गोरहर पुलिस ने बरकट्ठा क्षेत्र में जुआरियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
बरकट्ठा: गोरहर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, जुआरियों और अवैध शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी रवि रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार की रात सूर्यकुंड, नावाडीह, बंडासिंघा, जलहिया और लेवड़ा-जमुआ गांव में अभियान चलाया गया. इन इलाकों में अक्सर जुआ खेलने और अड्डेबाजी की शिकायतें मिल रही थीं.
आपके शहर में
अभियान के दौरान पुलिस ने अड्डेबाजी करते पाये गये लोगों को कड़ी चेतावनी दी और पहली बार होने के कारण चेतावनी देकर छोड़ दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों में दोबारा पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जायेगी.
रात में चले इस विशेष अभियान से जुआरियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा. पुलिस की सक्रियता से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि इस तरह के लगातार अभियान से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए