हजारीबाग में आदिवासी महिला से दुष्कर्म व मारपीट, पैर टूटा; दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

हजारीबाग के कटकमदाग में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

कटकमसांडी(हजारीबाग). हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना हुई. मारपीट में महिला का एक पैर टूट गया है. इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस बाबत पीड़ित महिला की शिकायत पर कटकमदाग थाना में मारपीट एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को पकड़ा

कटकमदाग पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसमें पलासी के विकास कुमार राय, रुदल ऋषि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: चौपारण में SIR को लेकर विवाद, 190 नाम फॉर्म-7 में दर्ज होने पर उठे सवाल

किराये के मकान में रहकर पढ़ाई व काम करते थे आरोपी

दोनों युवक वर्तमान में हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई-लिखाई के साथ किसी निजी संस्थान में काम करते थे. पीड़ित महिला भी चतरा जिले की रहनेवाली है. वह मजदूरी कर किराये के मकान में रहती थी.

पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है. कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गिद्दी-नयामोड़ मुख्य मार्ग किया जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola