NGT प्रतिबंध के बावजूद टाटीझरिया में बालू का अवैध खनन व परिवहन

विज्ञापन

बालू का अवैध खनन का प्रतीकात्मक फोटो

टाटीझरिया में एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू परिवहन का मामला सामने आया है. सीओ ने ट्रैक्टर चालक और ग्रामीणों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

टाटीझरिया (हजारीबाग). एनजीटी की ओर से बालू उठाव पर लगे प्रतिबंध के बावजूद टाटीझरिया में अवैध खनन और परिवहन का मामला सामने आया है. टाटीझरिया के अंचलाधिकारी अमित कुमार झा ने इस मामले में टाटीझरिया थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ

आवेदन में सीओ ने बताया है कि गुरुवार को वे खैरा पंचायत के बेड़मक्का मध्य विद्यालय में एसआइआर सुनवाई के बाद सरकारी वाहन से लौट रहे थे. इसी दौरान शाम में झरपो पंचायत के काली झरना रोड पर एक बालू लदा ट्रैक्टर (स्वराज 735 एफइ) आता दिखा. उस पर लाल अक्षर से यश कुमार लिखा हुआ था. ट्रैक्टर पर 80 सीएफटी से अधिक बालू लदा हुआ था.

ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गये करीब 30 ग्रामीण

सीओ के अनुसार, एनजीटी बैन के दौरान बालू परिवहन को लेकर चालक से पूछताछ शुरू की. इसी बीच, लगभग 30 की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गये. गाड़ी ले जाने से रोकने लगे. इसकी सूचना तत्काल टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार को फोन पर दी.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में आदिवासी महिला से दुष्कर्म व मारपीट, पैर टूटा; दो आरोपी गिरफ्तार

बुलेट से पहुंचा व्यक्ति, मंदिर निर्माण के लिए बालू ले जाने की बात कही

आवेदन के अनुसार पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही बुलेट (जेएच02बीवाइ2814) से प्रदीप प्रसाद पहुंचा. कहा कि बालू मंदिर निर्माण के लिए जा रहा है. सीओ ने इसे एनजीटी बैन के दौरान अवैध उत्खनन के साथ-साथ सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार का मामला बताया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें: कस्तूरबा विद्यालय बरही में छात्राओं से खाना बनवाने का आरोप, वार्डन से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola