40-50 किमी दूर पढ़ने की मजबूरी खत्म करने की पहल, विष्णुगढ़ में कॉलेज की मांग
निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो | Prabhat Khabar Network
मांडू विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और विष्णुगढ़ प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा सुविधाओं की तत्काल आवश्यकता है.
हजारीबाग. मांडू विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और विष्णुगढ़ प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भी दी गयी है.
विधायक ने ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं की सख्त जरूरत है. मांडू विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और बड़ी आबादी को देखते हुए वर्तमान स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा की सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं. क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल की स्थापना होने से लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.
40 से 50 किमी दूर जाना पड़ता है उच्च शिक्षा के लिए
विधायक ने विष्णुगढ़ प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण की आवश्यकता भी बतायी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 40 से 50 किमी दूर हजारीबाग, सरिया या तेनुघाट के कॉलेजों में जाना पड़ता है. इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना होने से प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए