सरना समिति फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन कसियाडीह और बिनकरवा मून स्टार ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

विजय कसियाडीह टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में सरना समिति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है. पहले दिन के मैचों में कसियाडीह और बिनकरवा मून स्टार की टीमों ने जीत हासिल की. टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. सरना समिति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को हत्यारी मैदान में हुआ. टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में कसियाडीह और मुरबंदा की टीम आमने-सामने हुई. दोनों टीमों ने शुरुआत से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए जोरदार प्रयास किया. निर्धारित खेल के बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें कसियाडीह की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

दूसरे मैच में हसागढ़ा महुआटांड़ और बिनकरवा मून स्टार के बीच मुकाबला हुआ. इसमें बिनकरवा मून स्टार की टीम ने महुआटांड़ को पराजित कर अगले चरण में जगह बनाई.

टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. आयोजकों के अनुसार फाइनल विजेता टीम को 20 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

आयोजन में विमल लिंडा, कर्ण तिर्की, आदित्य लिंडा, शशि लकड़ा और रोहित मिंज की प्रमुख भूमिका है. समिति के सदस्यों में रवि कच्छप, सोनू तिर्की और रंजित कुजूर शामिल हैं. मैच में रेफरी की भूमिका कुलदीप किसपोटा, मुकेश लिंडा, राजू कच्छप और संतोष कुजूर ने निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola