रात में बंद हुई दुकान, सुबह उजड़ गई रोजी-रोटी, चोर 78 हजार का सामान ले गए

Updated:
विज्ञापन

दुकान का टूटा ताला और बिखरा सामान. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के बसरामो गांव में एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 78 हजार रुपये के सामान और नकदी की चोरी कर ली. दुकानदार कुर्बान अंसारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत के बसरामो गांव में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 78 हजार रुपये के सामान और नकदी की चोरी कर ली. मामले को लेकर दुकानदार कुर्बान अंसारी, पिता स्व. फागू मियां ने बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि 13 सितंबर की रात दुकान बंद कर कुर्बान अंसारी घर चले गये थे. 14 सितंबर की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला गायब था और दुकान खुली हुई थी. अंदर जाकर देखा तो करीब 70 हजार रुपये का किराना सामान और गल्ले में रखे आठ हजार रुपये नकद गायब थे.

दुकान के बाहर झाड़ी में टूटा हुआ ताला भी मिला. दुकानदार के अनुसार, ताले को लोहे की रॉड से तोड़े जाने की आशंका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बताया गया कि कुर्बान अंसारी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और किराना दुकान से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola