विधायक ने लिया एक लाख पौधा लगाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली महोत्सव-2026 का आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को विधायक प्रदीप प्रसाद के जनसेवा कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरियाली महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित हजारीबाग के निर्माण के संकल्प के साथ व्यापक पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गयी. विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिले में एक लाख पौधा लगाने का संकल्प लिया. साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है. मौके पर केपी शर्मा, महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जय नारायण प्रसाद कुशवाहा, अशोक यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी आवश्यकता

हजारीबाग. विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति हजारीबाग ने झील स्थित कैफेटेरिया परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने की. संचालन सचिव शैलेश चंद्रवंशी ने किया. मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी आवश्यकता है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निबटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए. समाजसेवी सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है. मौके पर डॉ बीके सिंह, समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद, डॉ तीर्थजीत मैत्रा, ज्ञानचंद मेहता, बटेश्वर मेहता, देवेंद्र जैन, मेहुल खंडेलवाल, हर्ष सिन्हा, त्रिवेणी राणा, सुनील गुप्ता, दिनेश नाटाणी, प्रमोद गुप्ता, भोला भगत, सरदार सतपाल सिंह, पिंटू छावड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola