विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एमबीए नामांकन का आवेदन लिंक फिर खुला, 23 सितंबर तक मौका

Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का एमबीए विभाग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग ने एमबीए सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक पुनः खोल दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी.

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग में एमबीए सत्र 2026 में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक पुनः खोल दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभाग की ओर से बताया गया कि एमबीए में प्रवेश के लिए सीईटी, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) एवं पर्सनल इंटरव्यू (पीआइ) का आयोजन 26 सितंबर को होगा.

विज्ञापन

इसके बाद 29 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. 30 सितंबर को काउंसलिंग होगी, जबकि 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. एमबीए पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, मार्केटिंग तथा प्रोडक्शन/आइटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा. विभाग ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola