मे आइ हेल्प यू टीम कर रही मरीजों की सहायता
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 Jun 2025 11:15 PM
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए एक नयी पहल की गयी है. अस्पताल में मे आइ हेल्प यू टी-शर्ट पहने विशेष स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम तैनात की गयी है. जो ओपीडी, इमरजेंसी एवं अन्य विभागों में आने वाले मरीजों को मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रही है. इस पहल का उद्देश्य मरीजों को अस्पताल परिसर में उचित जानकारी उपलब्ध कराना, विभागों तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर मदद देना है. टीम न केवल मरीजों का मार्गदर्शन कर रही है, बल्कि उन्हें पंजीयन, जांच, दवा वितरण एवं विभिन्न विभागों के संचालन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह पहल मरीजों की सुविधा एवं अस्पताल सेवा प्रणाली को बेहतर एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में की गयी है. टीम के सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण देकर तैनात किया गया है, ताकि वे मरीजों के साथ सहानुभूति व्यवहार कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










