शिविर में कई आवेदन मौके पर निबटाये

Updated:
विज्ञापन
शिविर में कई आवेदन मौके पर निबटाये

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर

विज्ञापन

टाटीझरिया. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुरुवार को टाटीझरिया पंचायत भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, पीडीएस, पेंशन, मनरेगा, अंचल, बाल विकास, पेयजल आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये. बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, सीओ नीलू टुडू एवं मुखिया सुरेश यादव समेत कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जनजातीय समुदाय को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है. शिविर में कई आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया. स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवाएं वितरित की गयी. शिविर में आयुष्मान भारत के 15, केसीसी के पांच, पेंशन के एक, सिकल सेल टेस्टिंग के 10, जाति प्रमाण पत्र के तीन, राशन कार्ड के दो, मिशन इंद्रधनुष के 75, मनरेगा के तीन आवेदन लिये गये. साथ ही सात स्कूली बच्चों के बीच पाठ्यपुस्तकें वितरित की गयी. इसके अलावे जनधन, मुद्रा योजना, पीएम किसान, सर्वजन पेंशन समेत कई योजनाओं के तहत ग्रामीणों से आवेदन लिये गये. अधिकारियों ने लोगों से ऐसे शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर निधि नारायण, अनिता कुमारी, अंजनी टुडू, प्रकाश यादव, शंकर प्रसाद, शशि भूषण सिंह, राहुल रवि रॉय, अब्दुल हकीम, मनीषा गुप्ता, अरुण सिंह, होपन सिंह, बसंती कुमारी, सुधीर कुमार राय, गौतम कुमार रवि, अशोक गुप्ता, साहेबराम मांझी, हरि मांझी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola