महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव अस्पताल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान शुरू बड़कागांव. बड़कागांव अस्पताल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार व संचालन नीतीश कुमार रंजन ने किया. चिकित्सा पर डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ उन्मूलन के लिए काफी योगदान दिया था. कुष्ठ रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार किया करते थे. इसीलिए उनकी पुण्यतिथि के मौके पर पूरे भारत में कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जाता है. बड़कागांव में 30 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक कुष्ठ उन्मूलन को लेकर स्पर्श जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके बाद 9 मार्च से 14 दिनों तक कुष्ठ खोज अभियान किया जायेगा. यह खोज अभियान घर-घर चलाया जायेगा. इसके बाद इलाज किया जायेगा. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार, डॉ राजू राकेश, आशीष कुमार वर्मा, नीतीश कुमार रंजन, नंदलाल कुमार दास, नसरुद्दीन अंसारी, फैज खान, सोनम कुमारी, पिंटू कुमार, संजू कुमारी समेत अन्य शामिल थे. पुलिस ने नशाखोरी के विरुद्ध चलाया छापामारी अभियान कटकमसांडी कटकमसांडी और कटकमदाग पुलिस ने शुक्रवार को सरहद, खपरियावां और बनहा गांव के कई घरों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने जहां पांच हजार लीटर से अधिक देशी शराब और कई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया. कटकमसांडी और कटकमदाग पुलिस के इस कार्रवाई से शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया. कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय और कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि कटकमदाग और कटकमसांडी पुलिस नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलायेगी. उन्होंने कहा कि नशा करते लोग पकड़े जायेंगे, तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोग अपने आप किनारे लग जाय. अन्यथा पुलिस उन अवैध कारोबारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola