फल दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

केरेडारी मुख्य चौक दुर्गा मंडप के समीप स्थित फल दुकान में ताला तोड़ कर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

केरेडारी.

केरेडारी मुख्य चौक दुर्गा मंडप के समीप स्थित फल दुकान में ताला तोड़ कर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान में रखे 80 हजार नगद व फल की चोरी कर ली. इसके अलावा चोरों ने दुर्गा मंडप के दान पेटी में रखे पैसे भी चोरी कर ली. चोरी की वारदात सामने एसबी मार्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. घटना 18 मई की रात 12.29 बजे की है. दुकानदार मुकेश कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह का पैसा महाजन को देने के लिए रखे थे. रविवार सुबह पैसा देना था, सुबह जब दुकान पहुंचे तो दुकान का दरवाजा टूटा हुआ मिला. गल्ले से पैसा गायब था. सामने दुकान में लगे सीसीटीवी में दो युवक दुकान में चोरी करते हुए दिखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola